नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम सुरेश कुमार है और मैं आपका मेरे इस ब्लॉग में स्वागत करता हूँ।
आज के हमारे इस ब्लॉग में हम एक ऐसे टॉपिक के बारे में बात कर रहे हैं, जो आज के समय में काफ़ी ज़्यादा चर्चित है।
आज का हमारा टॉपिक होने वाला है Thumbnail Designer कैसे बनें (Thumbnail Designer kaise bane Hindi)।
जानिए कि आप किस तरह और किस तरीके से एक अच्छा Thumbnail Designer बन सकते हैं।
हालाँकि यह इतना आसान है कि आप इसे एक दिन में समझ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास सही Approach और सही सोच होना ज़रूरी है।
सोच से मेरा मतलब है कि आप किस तरह की Strategy का इस्तेमाल करते हैं।
आइए जानते हैं इसके बारे में—मैं आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाला हूँ, और साथ ही आज के Modern ज़माने की AI Tools के बारे में भी बताऊँगा, जिसकी मदद से आप इसे काफ़ी आसानी से समझ सकते हैं।
Thumbnail Designer कैसे बने हिंदी में
Thumbnail Designer बनने के बारे में मैं आपको आसान जानकारी दे रहा हूँ।
अगर आप भी Thumbnail Designer बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक आसान तरीका है।
मैं आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो आपके लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं।
आइए, इसके बारे में आसान भाषा में समझते हैं। Thumbnail Designer बनने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Youtube को सीखने का जरिया बनाये
आज के समय में, अगर आप किसी Coaching Institute का सहारा लेते हैं, तो ऐसे में आपको काफ़ी ज़्यादा फीस देनी होती है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी कोई गारंटी नहीं होती कि आपको कितना और किस लेवल तक सिखाया जाएगा।
मैं आपको एक छोटी-सी लेकिन बहुत काम की जानकारी देना चाहता हूँ कि आज के समय में Modern Way यानी YouTube का सहारा ज़रूर लें। आज के समय में Thumbnail Designing सीखने का सबसे बेस्ट तरीका YouTube ही है, जहाँ से आप बिना किसी फीस के, घर बैठे आसानी से Thumbnail बनाना सीख सकते हैं।
अब आपके मन में एक सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि YouTube पर तो इतने सारे Courses मौजूद हैं, तो उनमें से किस Course की मदद से Designing सीखें, और इतना ही नहीं, किस पर भरोसा करें।
मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देना चाहता हूँ, और साथ ही कुछ ऐसे Tips भी बताना चाहता हूँ, जिनका इस्तेमाल करके आप एक सही Course का चुनाव कर सकते हैं।
- Views पर न जाएँ और Course की Quality देखें — अगर आपको किसी Course के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, तो आप अलग-अलग Courses देखें। उनमें से जिस Video में आपको आसानी से समझ आता हो, उसके 1–2 Lectures देखें और साथ ही समझने की कोशिश करें। अगर आपको सब कुछ अच्छे से समझ में आ जाता है, तो इसका मतलब है कि आप सही Course चुन सकते हैं।
- दोस्तों से जानकारी लें — अगर आपका कोई ऐसा दोस्त है, जिसने YouTube से पहले सीखा है, तो आप अपने दोस्त से बात करें और उनसे पूछें कि उन्होंने कौन-सा Course या Playlist देखी थी, जिससे उनकी Skill इतनी बढ़िया हो गई और आज वह एक अच्छे Designer बन चुके हैं।
इस तरीके से आप अपने Course का चुनाव कर सकते हैं और उससे आसानी से सीख सकते हैं।
अगर चाहिए तो Paid Course भी ले सकते है
अगर आप चाहते हैं कि आप YouTube से न सीखें और कोई Paid Course लेना चाहते हैं, ताकि आपको ज्ञान के साथ Certificate भी मिल सके, तो आप किसी भी Online Institute से Paid Course ले सकते हैं और उससे सीख सकते हैं।
मैं आपको यह जानकारी देना चाहता हूँ कि आप अपने दोस्तों से या Online / YouTube के ज़रिए भी Paid Course के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही, आप वहाँ से सीखकर प्रमाण पत्र (Certificate) भी ले सकते हैं, जिससे आपकी Job लगने की उम्मीद और बढ़ सकती है।
AI का इस्तेमाल करे
अगर आप अपने लिए, यानी अपने Blog और Social Media Posts के लिए Thumbnail या किसी भी नए काम के लिए Thumbnail बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मैं आपको कुछ AI Tools के बारे में बताना चाहता हूँ।
ये सारे वही Tools हैं, जिन्हें मैंने खुद इस्तेमाल किया है, और आप भी इनका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, मैं आपको कुछ Prompts भी बताना चाहता हूँ, जिनकी मदद से आप आसानी से Thumbnail बना सकते हैं।
Google Gemini
अगर आप आसान तरीकों से और Smart तरीके से Thumbnail बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैं आपको इसके बारे में बताना चाहता हूँ कि अगर आप सही Prompt का इस्तेमाल करते हैं, तो मैं आपको एक और बात बताना चाहता हूँ कि इसकी सहायता से आप एक दिन में 5–8 फ़ोटो आसानी से Generate कर सकते हैं।
ChatGPT
इसके अलावा एक और ऐसा Tool भी है, जिसकी सहायता से आप ChatGPT की मदद से किसी भी प्रकार का Thumbnail आसानी से बना सकते हैं। इसमें भी अगर आप सही Prompt लिखते हैं, तो उसकी मदद से आप आसानी से Photo Generate कर सकते हैं, और वह भी बिना ज़्यादा मेहनत के। इस Tool से भी आप एक दिन में 2–4 फ़ोटो बना सकते हैं।
वैसे तो ये दोनों Tools Free to Use हैं, लेकिन इनमें कुछ Limits लगी होती हैं। अगर आप इनका Paid Version लेते हैं, तो उसकी मदद से आप ज़्यादा Photos Generate कर सकते हैं। हालाँकि, मैं Paid Plan लेने के पक्ष में नहीं हूँ, लेकिन अगर आप Professional तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप Paid Tool ले सकते हैं।
अंतिम शब्द
उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।