---Advertisement---

Google Lens का सही उपयोग ( Google Lens ka sahi upyog ) 

Published on: February 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम सुरेश कुमार है और मैं आपका हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में स्वागत करता हूँ। आज के इस टॉपिक में हम समझेंगे कि हम किस तरह से स्मार्ट तरीके से मोबाइल पर Google Lens का सही उपयोग कर सकते हैं, और साथ ही देखेंगे कि इसे अपने रोज़ाना कामकाज में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

Google Lens का सही उपयोग ( Google Lens ka sahi upyog ) 

आज के समय में हम Google का हर प्रकार से उपयोग करते हैं। जैसे हमारे दैनिक जीवन में छोटी-छोटी जानकारी लेने के लिए और अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए Google का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके साथ ही Google ने एक नया Product Launch किया है। हालांकि यह बिलकुल नया Tool नहीं है, लेकिन जो लोग इसके बारे में नहीं जानते या इसे समझ नहीं पाए हैं, उनके लिए हम इस ब्लॉग में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

हम Google Lens का उपयोग इन तरीकों के लिए कर सकते हैं। इन तरीकों की जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं और इसे अपने दैनिक जीवन में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Lens क्या होता है 

Google Lens एक तरह का Google का Product है, जिस पर आप कोई भी Image अपलोड कर सकते हैं और उसकी मदद से उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में आप आसानी से सीख सकते हैं और यह सारी चीज़ें आप अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google search vs Google lens

TopicGoogle SearchGoogle Lens 
Searching EasyGoogle Search से आप किसी भी Keyword की मदद से आसानी से जानकारी खोज सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग websites के reference मिलते हैं, जिनको खोलकर जानकारी पढ़नी पड़ती है। सही जानकारी पाने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि कई links चेक करने होते हैं।Google Lens की मदद से आप किसी भी Image को Upload करके या Camera से Scan करके उसकी Similar जानकारी आसानी से खोज सकते हैं। इसमें keyword लिखने की जरूरत नहीं होती और result सीधे image के आधार पर मिल जाता है।
Time SavingGoogle Search में जब आप किसी चीज़ को खोजते हैं तो कई websites को visit करना पड़ता है, जिससे समय थोड़ा ज्यादा लगता है।वहीं Google Lens में आप किसी चीज़ की photo लेकर या image upload करके तुरंत जानकारी पा सकते हैं, जिससे काफी time save होता है।

Note :- Google Search text based search के लिए ज्यादा उपयोगी है, जबकि Google Lens image based search के लिए ज्यादा आसान और fast है।

Google lens से Paper से Copy Paste

अगर अप इसको सामान्य भाषा में समझते ही है तो यह एक ऐसा टूल है जिस पर अप कोई भी ऐसा फोटो अपलोड कर सकते है जिस पर Text हो सटे हा और Google Lens की मदद Image से Text Copy कर सकते है है और साथ ही उन्हें अपनी जरुरी फाइल में सेव कर सकते है जैसे Word या Notepad में. 

इसके लिए आप यह तरीका अपना सकते है – 

Step 1: सबसे पहले अपने Phone या Computer में Google पर Google Lens सर्च करें।
इसके बाद जो पहली वेबसाइट खुलेगी, उसे Open करें। आप सीधे lens.google.com पर पहुँच जाएंगे।

Step 2: इसके बाद आपको इस Application में Photo Upload का Icon दिखाई देगा।

  • उस पर क्लिक करके आप अपनी Photo Upload कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको Image से Text Highlight करने का Option मिलेगा।
  • इस विकल्प की मदद से आप Image से Text Copy कर सकते हैं।

Google lens से Real Time Translation

जैसा कि हम जानते हैं, Google Lens Google का एक Product है।

  • इस पर जब आप कोई Photo Upload करते हैं, तो आप उसमें से Text Copy कर सकते हैं। 
  • इतना ही नहीं, आप Google Translate की मदद से इस Text को किसी भी अन्य भाषा में बदल भी सकते हैं।

यह एक तरह का Google Lens का Magic कह सकते हैं, जो आपके काम को बेहद आसान बना देता है। 

Google lens से किसी चीज़ को पहचानना 

Google Lens की मदद से आप किसी भी चीज़ को आसानी से पहचान सकते हैं। इसके लिए आपको बस किसी भी फोटो को Google Lens पर अपलोड करना होता है।

इसके बाद Google Lens अपने-आप उस Photo से मिलते-जुलते (Similar) Results सर्च करता है और उससे जुड़े सभी प्रकार के Results और उससे संबंधित पूरी जानकारी

आपके सामने पेश कर देता है

Google lens से Shopping करने का मजा

Google Lens की मदद से आप Shopping से जुड़े Products को भी आसानी से पहचान और खोज सकते हैं। अगर आपको कोई चीज़ पसंद आती है, लेकिन उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती, तो ऐसे में आप Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं और उससे जुड़े Products को आसानी से खोज सकते हैं

इसके साथ ही, आपको उस Product की List के साथ-साथ उससे जुड़ी कुछ Websites की जानकारी भी मिल जाती है, जिसकी मदद से आप किसी भी Product को आसानी से खोज और खरीद सकते हैं।

Google lens से Homework कैसे करे 

आज के डिजिटल ज़माने में, अगर आप एक विद्यार्थी हैं, तो आप Google Lens की मदद से Homework भी कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप किसी भी विषय से जुड़ी जानकारी आसानी से खोज सकते हैं, खासकर Project से जुड़े सवालों के बारे में। विद्यार्थी Google Lens का इस्तेमाल करके पढ़ाई को और भी आसान और स्मार्ट बना सकते हैं।

Google lese से phone से Text Copy कैसे करे 

जैसा कि आप समझ चुके हैं, आप Google Lens की मदद से Image से Text भी Copy कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप मोबाइल में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Google Lens की Application डाउनलोड करनी होती है। साथ ही, आप Web Browser के ज़रिए भी Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google lens से पैसा कैसे कमाए 

Google Lens की मदद से आप पैसे भी कमा सकते हैं। अगर आप Dropshipping, Online Selling, या Copy–Paste से जुड़ा काम करते हैं, तो Google Lens आपके लिए बहुत काम का टूल है।

Google Lens की सहायता से आप किसी भी Image से Text Copy–Paste कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप किसी भी Product की फोटो अपलोड करके उसके बारे में पूरी जानकारी निकाल सकते हैं।

अगर आप Dropshipping का काम करते हैं, तो Google Lens से आप किसी भी Trending Product को खोज सकते हैं उसी Product को दूसरी Websites पर Compare कर सकते हैं और Supplier या Similar Product आसानी से ढूंढ सकते हैं

इस तरह Google Lens की मदद से आप सही Product चुनकर Online Selling या Drop Shipping से पैसे कमा सकते हैं।

अंतिम शब्द

उम्मीद करता हूँ कि आपको यह Article पसंद आया होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐसी ही और उपयोगी जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

Leave a Comment